शाहगढ़ में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला

ट्रैक्टर को जब्त होने से बचाने पिता को पुत्र ने रौंदा, वर्दी फाड़ी, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़

सागर उदय संवाददाता, शाहगढ़

भीमराव अंबेडकर वन अभ्यारण की वेशकीमती वन भूमि से अतिक्रमण को हटाने और जुताई कर रहे ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंची वन विभाग की टीम अचानक जानलेवा हमला कर दिया, वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों और कुल्हाड़ी से टीम पर हमला कर अतिक्रमण हटाने का विरोध जताया, इस दौरान ग्रामीणों ने सरकारी वाहनों में भी पथराव किया, मामला रविवार की देर रात दस बजे के दरमियान का है। भीमराव अंबेडकर वन अभ्यारण में शाहगढ़ रेंज की छोटा बंधा के कक्ष 477 आर एफ बठवाहा गांव में स्थित वेशकीमती करीब पांच एकड़ वन भूमि का है।

अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला

वन परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी ने रविवार की रात हुई घटना के मामले की जानकारी देते हुए बताया, “वन विभाग की टीम पर हमले और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की सूचना मिली है, मामले में शाहगढ़ थाने में गैर जमानती धाराओ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा इनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है। एक पहले भी अतिक्रमण हटाया था, फिर से भी कर लिया था।

उन्होंने बताया, “वन विभाग की टीम छोटा बंधा के कक्ष 477 आर एफ बठवाहा गांव पहुंची थी,मौके पर वन भूमि पर एक साल बाद दोबारा बुवाई जुताई किए जाने की सूचना थी,टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त करने का प्रयास किया, तभी कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। वन विभाग की टीम के अनुसार निवाही गांव निवासी हरिराम यादव, हरेन्द्र यादव, अमित यादव सहित अन्य तीन लोगों ने वन विभाग की टीम को घेर लिया और हमला कर दिया, घटना का वीडियो भी वन विभाग की टीम ने सोमवार को मीडिया को शेयर किया है, जिसमें ग्रामीण लाठी डंडे और पत्थर और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं, हमले के दौरान 2 सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

वनरक्षक की फाड़ी वर्दी, पिता को कुचलकर ट्रैक्टर ले भागा बेटा

वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठियों के साथ पत्थरों से हमला कर दिया, पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो डिप्टी रेंजर शैलेंद्र तिवारी और कमलेश सिंह ठाकुर सहित नीतेश कौरव, राजेश कटारिया, नरेंद्र पालिया, राजेश जाटव इन चार वन कर्मियों के साथ मारपीट की गई, डिप्टी रेंजर शैलेंद्र तिवारी की वर्दी भी फाड़ दी गई, वन कर्मियों पर गांव के और भी लोग आ गए वन कर्मियों के साथ मारपीट करने लगें, हमलावरों ने केवल कर्मचारियों और अफसरों को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि वन विभाग और पुलिस के वाहन पर भी पथराव किया,पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में वन विभाग के वाहनों को नुकसान पहुंचा है, घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।

हमलावरों की अत्यधिक संख्या और रात का समय होने से वन अमला की टीम ने मौके से निकल कर जान बचाकर भागा। हमले में डिप्टी रेंजर शैलेंद्र तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं घायल वन रक्षक नारायण पालिया सहित अन्य वन कमीर्यों का ईलाज शाहगढ़ अस्पताल में चल रहा है।

पिता को कुचलकर ट्रैक्टर ले भागा बेटा

वन विभाग की कार्यवाही चल रही थी तभी ट्रैक्टर महेन्द्रा डीआई 265 कंपनी का एमपी 15 एबी 1160 को जब्त होने से बचाने के लिए ट्रैक्टर की स्टीयरिंग पर बैठे हरीराम के पुत्र हरेंद्र अथवा अमित जो भी हो उन्होंने आगे खड़े अपने पिता यानी हरिराम को अनदेखा कर दिया और अपने पिता को रौंदता हुआ ट्रैक्टर को जब्त होने से बचा ले गया। पिता को रौंदते हुए एवं पथराव, लाठियाँ से हमला करते हुए घटना स्थल का वीडियो वन विभाग द्वारा मिडिया और पुलिस के समक्ष पेश किए हैं।

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया, वन विभाग की टीम के कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, वनकर्मियों ने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिया है, देर रात को पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Related Post

बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के सागर आगमन की तैयारी के लिए भव्य बैठक हुई
सागर उदय संवाददाता, सागर गुरुवार समय शाम 4:00 बजे बजे सागर बालाजी मंदिर स्थित प्रेतराज…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading