खुरई के ग्राम मुड़िया में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
>> सागर>> खुरई के ग्राम मुड़िया में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
खुरई के ग्राम मुड़िया में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
खुरई। ग्राम मुड़िया में युवाओं के साथ सामाजिक और युवा हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौ संरक्षण, समाज सेवा, डिजिटल पत्रकारिता में युवाओं की भूमिका, युवा हितों की आवाज और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई।
इस दौरान युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में कहा गया कि गौ संरक्षण, समाज सेवा और युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। युवाओं के जागरूक और एकजुट होकर कार्य करने से सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम मुड़िया के युवा ललित रैकवार, शिवम ठाकुर, शिवराज ठाकुर, अंकित,अंशुल मोहित, आशीष ,दीपक ,सूरज अंकित, शिवकुमार, अनुराग, सत्यम राय अभिषेक ठाकुर, सूरत सिंह रैकवार, भगवान सिंह रैकवार,साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, डिजिटल मीडिया मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुज नामदेव सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 8:59 pm
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल आज सागर में संभागीय बैठक को करेंगे संबोधित
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने तैयारियों का लिया जायजा आवश्यक दिशा निर्देश दिए सागर उदय…
- September 25, 2026 • 👁 26
- by Sagar Uday
- 0
- 8:22 pm
