भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने महापौर निवास पहुंचकर महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी से की सौजन्य भेंट, प्राप्त किया स्नेहपूर्ण आशीर्वाद
Sagar Uday >> सागर>> भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने महापौर निवास पहुंचकर महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी से की सौजन्य भेंट, प्राप्त किया स्नेहपूर्ण आशीर्वाद
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने महापौर निवास पहुंचकर महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी से की सौजन्य भेंट, प्राप्त किया स्नेहपूर्ण आशीर्वाद
राठौर परिवार की चार पीढ़ियों से पुराने पारिवारिक संबंधों का डॉ. सुशील तिवारी ने किया उल्लेख; महापौर ने नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
सागर उदय संवाददाता, सागर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने महापौर निवास पहुंचकर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं डॉ. सुशील तिवारी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने जसवंत सिंह राठौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना प्रसन्नता का विषय है। युवा नेतृत्व किसी भी संगठन की ऊर्जा और ताकत होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जसवंत सिंह राठौर पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। युवाओं को साथ लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे और समाज एवं संगठन के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने जसवंत सिंह राठौर को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया।
डॉ. सुशील तिवारी ने राठौर परिवार के साथ अपने पुराने पारिवारिक एवं आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस परिवार के साथ उनके संबंध चार पीढ़ियों से निरंतर चले आ रहे हैं। सर्वप्रथम स्व. दुलीचंद राठौर जी, उनके पुत्र स्व. हरनाम सिंह राठौर जी (पूर्व विधायक), उनके पुत्र हरवंश राठौर जी (पूर्व विधायक) और अब चौथी पीढ़ी के युवा जसवंत सिंह राठौर के साथ यह आत्मीय संबंध निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ही परिवार की चार पीढ़ियों के साथ बने ये पारिवारिक संबंध उनके लिए विशेष आत्मीयता और अपनत्व का विषय हैं। चौथी पीढ़ी के युवा जसवंत सिंह राठौर को राजनीति एवं युवा नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ते देखना उनके लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह राठौर के भीतर उत्साह, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण दिखाई देता है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि जसवंत सिंह राठौर को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए एक नई शुरूआत है। युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जसवंत सिंह राठौर अपने अनुभव, ऊर्जा और संगठनात्मक समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा युवाओं के बीच संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने भी जसवंत सिंह राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सूर्यांश तिवारी, शुभम नामदेव, नमन चौबे, आदर्श टिंकू साहू, शुभम सागर, देवाशीष दुबे, कमलेन्द्र जाटव, रत्नेश जाटव, स्वराज उपाध्याय, सोनिल पाठक, संचित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 2, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:46 pm
सीबीएसई एथलेटिक्स में ग्रेटमैन स्कूल की छात्रा अंजी ने जीते दो स्वर्ण पदक
सागर उदय संवाददाता, सागर सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर 2026…
- October 10, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 8:23 pm
