अखाड़ा-धमाल की गूंज से गूंजा सागर, विलुप्त होती संस्कृति को मिला नया मंच
Sagar Uday >> सागर>> अखाड़ा-धमाल की गूंज से गूंजा सागर, विलुप्त होती संस्कृति को मिला नया मंच
अखाड़ा-धमाल की गूंज से गूंजा सागर, विलुप्त होती संस्कृति को मिला नया मंच
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अखाड़ा व धमाल पार्टियों को 11- 11 हजार रुपए देने की घोषणा की
नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने भी की राशि देने की घोषणा
सागर उदय संवाददाता, सागर
शिवसेना, सागर के तत्वावधान में आयोजित दशहरा पुरस्कार वितरण समारोह में शहर की ऐतिहासिक अखाड़ा एवं धमाल संस्कृति का भव्य सम्मान हुआ। नवदुर्गा झांकी, अखाड़ा व धमाल पार्टियों के कलाकारों के सम्मान के साथ पूरा कार्यक्रम बुंदेली संस्कृति के जोश, शौर्य और परंपरा की गूंज से सराबोर रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अखाड़ा व धमाल दलों को संबोधित करते हुए कहा कि अखाड़ा केवल खेल नहीं, बल्कि बुंदेलखंड का शौर्य, अनुशासन और संस्कार है। उन्होंने युवाओं से अखाड़े से जुड़ने की बात करते हुए कहा कि अखाड़े से शरीर मजबूत होता है जिम जाने वाले यह सोचे कि जिम से सिर्फ शरीर फूलता है और अखाड़े जाने से मजबूती आती है उन्होंने सभी अखाड़ा व धमाल पार्टियों को 11,000-11,000 रुपए देने की घोषणा की। घोषणा होते ही पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने अखाड़ा संस्कृति को जीवंत रखने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए अखाड़ा कमेटियों को 2,000-2,000 की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सागर की यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, इसे टूटने नहीं दिया जाएगा। शासन और समाज दोनों मिलकर इसे और भव्य बनाएंगे। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पप्पू तिवारी जी का 27 वर्षों से यह प्रयास सराहनीय है, इस तरह का अनूठा कार्यक्रम और कहीं देखने को नहीं मिलता। वह ऐसे आयोजनों में प्रमुखता से रहते हैं कि उनके पीछे सभी खींचे चले आते हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संत पंडित विपिन बिहारी जी महाराज ने कहा कि विलुप्त होती संस्कृतियों को मंच देना ही सच्ची धर्म सेवा है। अखाड़ा, धमाल और झांकी हमारी जड़ों से जोड़ते हैं। यदि इन्हें सहेजा नहीं गया तो आने वाली पीढ़ी अपनी विरासत से वंचित रह जाएगी। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्कृति रक्षा के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नागेश दुबे जी ने कहा कि अखाड़ा शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और चरित्र निर्माण का केंद्र है। वहीं स्वामी विवेकानंद कॉलेज के कुलपति अजय तिवारी ने कहा कि बुंदेली संस्कृति की यह परंपरा विश्वविद्यालयों और युवाओं तक पहुंचनी चाहिए, ताकि युवा अपनी संस्कृति पर गर्व कर सकें।
कार्यक्रम के आयोजक शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने अपने जोशपूर्ण उद्बोधन में कहा कि अखाड़ा बुंदेलखंड की आत्मा है, इसे केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा जा सकता।
उन्होंने कहा अखाड़े में हमारी बेटियां आत्मरक्षा सीखती हैं, हमारे युवा अनुशासन और शौर्य सीखते हैं। लेकिन शासन का प्रोत्साहन न मिलने से यह संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। मैं मंच से मांग करता हूं कि शस्त्र कला एवं व्यायाम शाला वाले अखाड़ों को राजकीय खेल का दर्जा दिया जाए, ताकि उन्हें सम्मान भी मिले और प्रोत्साहन भी।
पप्पू तिवारी ने कहा कि शिवसेना का संकल्प है कि सागर की हर विलुप्त होती संस्कृति को मंच मिलेगा। अखाड़ा, धमाल, झांकी – ये सब हमारी पहचान हैं। जब तक ये जीवंत हैं, तब तक बुंदेलखंड जीवंत है। उन्होंने सभी अखाड़ा दलों, धमाल पार्टियों, कलाकारों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह हर वर्ष और भी भव्य रूप में आयोजित होगा।
खेल विभाग के मलखंब के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर मंचासीन संभागीय उपायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला जी ने तुरंत नगद रुपए 5,000 की राशि खिलाड़ियों को भेंट की। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐश्वर्या पाठक, कविता लारिया, इंजीनियर ललित वर्मा ने भी खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि दी।
उपायुक्त श्री शुक्ला ने कहा कि बुंदेलखंड में अद्भुत प्रतिभाएं हैं आर.एस.एस. के डॉ. जी. चौबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देखकर लगता है कि बुंदेलखंड में अभी भारतीय संस्कृति जीवित है।
हैरतअंगेज प्रदर्शन ने रोमांचित किया
समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण अखाड़ा कमेटी का हैरतअंगेज प्रदर्शन रहा। शस्त्र कला, लाठी, तलवारबाजी और शारीरिक करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। धमाल पार्टी की जोशीली धुनों और बैंड पार्टी की गूंज ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। वहीं खेल विभाग द्वारा मलखंब की अद्भुत प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। खंभे पर कलाकारों के संतुलन और साहसिक करतब देखकर दर्शक दांतों तले उंगली दबाने लगे। शहनाई वादन की मधुर स्वर लहरियों ने कार्यक्रम में भक्ति और शालीनता का रंग भर दिया, तो रमतुला की पारंपरिक प्रस्तुति ने बुंदेली लोक संस्कृति की सोंधी खुशबू बिखेर दी।
चिकित्सकों व समाजसेवियों का सम्मान
कार्यक्रम में नवदुर्गा झांकी, अखाड़ा व धमाल पार्टियों सहित सभी कलाकार दलों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों में डॉ. जी. एस. चौबे, डॉ. सुरेश चंद्र रावत, डॉ. रमेश पांडे, डॉ. दीपांशु दुबे, डॉ. उमेश पटेल, डॉ. मनीष झा एवं डॉ. अमर गंगवानी का सम्मान किया गया। वहीं शहर में स्वच्छता मैं अग्रणी बनाने के लिए भरपूर मेहनत करने वाले नगर पालिक निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री का भी सम्मान किया गया
एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नेवी जैन, एडवोकेट दीपा तिवारी,राजकुमार पचौरी डॉ. संगीता संजय सिंह, कविता लारिया, डॉ. अजय तिवारी, पंडित प्रमोद उपाध्याय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे, अजय श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे, अपर कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, नगर पालिक निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भरत तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी पंकज मुखारिया, कांग्रेस नेता राहुल चौबे, आशीष दुबे, निर्मल भोले, राजेश मनवानी, एडवोकेट दीपक पौराणिक, कांग्रेस नेता पंडित नवीन बिहारी जी महाराज, शिव शंकर मिश्रा का शाल, श्रीफल और शील्ड देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सिंहस्थ लकी सराफ ने किया एवं आभार दीपक लोधी, विकास यादव, हेमराज आलू ने माना।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव शंकर दुबे, विवेक पटेल, रवि बमनिया, अजीत जैन, अभिषेक असाटी, सचिन जैन, सुमित भार्गव, अनूप पटेरिया, पप्पू विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी, आकाश अग्रवाल, शशांक राव, सोमू शुक्ला, गजेंद्र तिवारी, अनुज तिवारी, धर्मेंद्र यादव, शाहिद पहलवान, धन्ना कोरी, चिराग सबलोक, अश्वनी जोवे, शिवानी तिवारी, चंपक भाई, अमन ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Related
Related Post
- November 14, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:52 pm
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती की पूर्व बेला पर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया पूजन-अर्चन एवं स्वच्छता अभियान
सागर उदय संवाददाता, सागर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव सप्ताह के…
- September 23, 2026 • 👁 23
- by Sagar Uday
- 0
- 9:01 pm
