👁 कुल विजिटर: 34,808
f 𝕏 ➤

नि:शुल्क मसूर बीज वितरण में किसानों ने भेदभाव करने का आरोप लगाया

शाहगढ़ ।रबी फसल के नि:शुल्क मसूर बीज वितरण में किसानों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। दर्जनों किसानों ने कृषि विभाग एक कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से जांच की मांग की है। बताया है कि मसूर बीज का वितरण वैसे किसानों के बीच में किया गया है, जिनके द्वारा मसूर बीज का बोआई नहीं किया गया है। इसका खुलासा खेतों पर पहुंचकर जांच करने से हो जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग के कमचारियों और किसान सलाहकार एवं एसएमएस पर मनमानी का आरोप लगाया है। लल्लू कल्लु रामदास जैसे कई किसानों ने बताया कि हम लोगों ने आॅनलाइन और आॅफलाइन कार्यालय में दोनों तरह से अप्लाई किया था। लेकिन इनकी लापरवाही से बीज नहीं मिल पाया है। 90 फीसदी किसानों ने मसूर के बीज उठाने के बाद भी बोआई नहीं किया है। जो जांच का विषय है। किसानों ने जांच कर कार्यवाही करने मांग की।

Leave a Reply

Related Post

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
निगमायुक्त ने कटरा बाजार स्थित डीडी कॉम्पलेक्स में सफाई कराई और सभी सार्वजनिक स्थलों की…
सेवा संकल्प अभियान का समापन, विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश देकर किया जागरूक
सागर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर में सेवा संकल्प अभियान के समापन पर कार्यक्रम…