कबूला पुल स्थित देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी
Sagar Uday >> सागर>> कबूला पुल स्थित देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी
कबूला पुल स्थित देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी
कार्तिक मास में महिलाओं के विशेष आग्रह पर हो रहा धार्मिक आयोजन, वृंदावन से पधारे विवेक आचार्य के मुखारविंद से हो रहा कथा वाचन
सागर उदय संवाददाता, सागर
शहर के कबूला पुल स्थित देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं गोपालगंज विकास मंच के रमाकांत मिश्रा भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास विवेक आचार्य एवं पूज्य मौनी महाराज का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात महापौर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया।
कार्तिक मास के पावन अवसर पर महिलाओं के विशेष आग्रह एवं धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूज्य मौनी महाराज के सानिध्य में इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा वाचन के लिए वृंदावन से पधारे राजेंद्र दास के परम शिष्य विवेक आचार्य भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, श्रीमद्भागवत के प्रसंगों एवं आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दे रहे हैं।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने धार्मिक आयोजनों के महत्व को रेखांकित करते हुए कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को सहेजने के साथ ही समाज में भक्ति, सद्भाव एवं सकारात्मकता का वातावरण निर्मित करते हैं।
कार्यक्रम में वृंदावन बाग मंदिर के पंडित चंद्रभूषण शास्त्री, भूतेश्वर मंदिर के पंडित चतुर्भुज पांडे, मन्नू त्रिपाठी, गब्बर राय सहित अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की कथा का रसपान कर धर्मलाभ अर्जित किया।
Related
Related Post
- September 13, 2026 • 👁 22
- by Sagar Uday
- 0
- 8:44 pm
छात्रों की गूंज अभियान को लेकर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया छात्रों से संवाद
सागर उदय संवाददाता, सागर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित…
- November 15, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 8:40 pm
